Monday, December 13, 2010

अखिल भारतीय बिशनोई युवा संगठन की सभा संपन्न 02/12/2010

02/12/2010, मुंबई/ अखिल भारतीय बिशनोई युवा संगठन के कमिटी सदस्य की सभा आज यहाँ बिशनोई मंदिर में संपन्न हुई / सर्व पर्थम संगठन की एतिहासिक "नियावाली पत्रिका" के पर्काशन पर ओमप्रकाश ढाका व सम्पादक मंडल की सराहना की गई .इसके अलावा संगठन के साहित्य विभाग ने वार्षिक केलेंडर पर्काशन क़ा पर्स्ताव रखा जी को धव्निमत से पारित किया गया और केलेंडर किसी सोजन्य के सहयोग से प्रिंट करवाया जायेगा .जो सोजन्य बनना चाहते है वो संगठन से सम्पर्क कर ले . संगठन की माशिक कमिटी सदस्य की सभा हर महीने के पहले रविवार को सुबह 7 .30 बजे रखी जाएगी.संगठन के सदस्य किशोर साहू, ओमप्रकाश ढाका ,राजू लोल ,मोहन गोदारा,पुखराज कुराडा,शेतान खीचड़ ,केहराराम ढाका,मांगीलाल खिलेरी ,बुधाराम गोदारा,मोहन सारण,रुगनाथ खीचड़, मानाराम साहू,प्रकाश जाणी , घमाराम पंवार ,मोहन नेन ,केलाश धायल ,चोथाराम कुराडा ,ओमप्रकाश साहू सहित सभी सदस्यों अपने अपने विचार रखे और भविष्य में संगठन के कार्य आयोजन के बारे में चर्चा की गयी. यह जानकारी मिडिया सचिव अनिल बिशनोई ने दी.

Sunday, September 5, 2010

अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन रक्तदान शिबिर संपन्न

मुंबई / अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन की और से आयोजित रक्तदान शिबिर आज रविवार को 5 सीतम्बर 2010 को मारवाड़ी पंचायत वाड़ी में सम्पन्न हुआ है राष्ट्रीय स्तरपर उभरते हुए बिश्नोई समाज के संगठन ने बाम्बे हास्पीटल के सहयोग से शहीद गणपतराम बिश्नोई भींयासर,फलौदी (शहीद दिवस- 17 जुलाई 2010) की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। सभी धर्म प्रेमियों ने मानवता का परिचय देते हुए इस अवसर पर पधारकर स्वैच्छिक रक्तदान किया . जिसकी बदोलत 110 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ.
           युवा भामाशाह श्रीमान बाबूलाल मांझू भालनी , केहरा ढाका, रघुनाथ खिलेरी ,मोहन जी नेन ,आशु ढाका ,बाबूलाल सारण ने कर्मश: मोसम्बी ज्युष,केसरी दूध,बिसलेरी पानी,ग्लूकोस बिस्किट ,दुध मसाला,ग्लाश आदि की वयवस्था कर संगठन को आर्थिक सहयोंग किया. और इस सहयोंग के लिए युवा संगठन हमेशा इनका आभारी रहेगा .
            इस अवसर पर गुरु जम्भेश्वर चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जालाराम लोमरोड़ ,समाजसेवी मगलाराम लोल ,बाबूजी खियाणी,सीए मांगीलाल , किशनजी गोदारा ,भारमल जी सारण ,नेकीराम,भगवान जी खिलेरी ,रघुनाथ जी साहू ,जयकिशन जी साहू ,नारायण ढाका , हरुजी भादू,परवीन कुराडा,चुनीलाल पंवार ,चोथाराम कुराडा ,बाबूलाल मांझू भालनी,मोहन बाबल,कालूजी पंवार ,रुगनाथ गोदारा,किशन जी लोमरोड़ सहित सेकड़ो लोग उपस्थित थे.
           युवा संगठन के कमांडो मानाराम साहू ,राजू लोल , मांगीलाल लोमरोड़, ओमप्रकाश ढाका, किशोर साहू,जीतेन्द्र लोमरोड़ ,मांगीलाल बेनीवाल , शेतान खिचड ,विष्णुजी अबोहर, पवन धारनिया हिसार, मांगीलाल खिलेरी ,रुगनाथ खिचड,हरीश ,रमेश सारण ,केसरी ,चेनाराम,अनिल लोल ,मुकेश,केहरा ढाका ,हनुमान,बाबु पंवार ,सुनील गोदारा,पीराराम खावा ,रामलाल डारा आदि सेकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेवा दी व अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन परिवार की और से "रक्तदान शिबिर" में आये हुए सभी रक्तदाताओं व समाजसेवकों का आभार वयक्त किया .

Thursday, September 2, 2010

रक्तदान शिबिर 5 को- बिशनोई युवा

मुंबई / अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन की और से आयोजित रक्तदान शिबिर रविवार 5 सीतम्बर 2010 को मारवाड़ी पंचायत वाड़ी ,पांजरापोल में रखा गया है राष्ट्रीय स्तरपर उभरते हुए बिश्नोई समाज के संगठन ने बाम्बे हास्पीटल के सहयोग से शहीद गणपतराम बिश्नोई भींयासर,फलौदी (शहीद दिवस- 17 जुलाई 2010) की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा है। यह आयोजन दिनांक 5 सितम्बर 2010 रविवार को अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन शाखा मुम्बई के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।सभी युवाओं से आह्वान है की इस शुभ अवसर पर समय पर पधार कर सेवा दें.
        प्रत्येक समाजसेवी एवं देशप्रेमी से अ.भा.बि.यु.स. परिवार का विशेष अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर स्वैच्छिक रक्तदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनावें। अगर किसी मरीज एंव ऐसे व्यक्ति को आपके द्वारा दिए गए रक्त से जीवनदान मिलता है तो इससे बड़ा परोपकार कुछ नहीं है। संगठन के प्रत्येक सदस्य एवं अन्य महानुभावों से विशेष अनुरोध है कि आप अपना हरसम्भव योगदान देते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अवगत करवायें। यह संगठन का समाज सेवा एवं देशप्रेम की ओर बढ़ता हुआ एक कदम है। प्रत्येक रक्तदाता महानुभाव से विशेष गुजारिश है वही व्यक्ति रक्तदान करे जो पूर्ण स्वस्थ व नशामुक्त हो । कोई चक्कर आना, किसी प्रकार की बीमारी से पीड़ित या किसी भी प्रकार की कमजोरी वाले या 6 माह के भीतर की अवधि में रक्तदान करने वाले सज्जन रक्तदान ना करें।रक्तदान क़ा समय दिनांक 05 सितम्बर 2010 रविवार, सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक है . स्थान - मारवाड़ी पंचायत वाड़ी, दूसरी पंजरापोल लेन, सी.पी. टेंक के पास, मुम्बई- 400004 मुंबई व उपनगर से आने वाले सज्जनों के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन सैण्ट्रल लाईन से मजिस्द बन्दर, सीएसटी ,वेस्टर्न लाईन से मुम्बई सैण्ट्रल, ग्राण्ट रोड़, चरनी रोड़ से आ सकते है.

Thursday, August 5, 2010

अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन की मीटिंग

मुंबई। 02/08/2010  अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन के कमिटी सदस्यों की मीटिंग आज यहाँ बिश्नोई मंदिर में संपन्न हुई। सर्वप्रथम शहीद गनपत बिश्नोई और बस दुर्घटना में मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि भगवान उनके परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति पर्दान करें। ओम प्रकाश ढाका नें बताया की शहीद गनपत बिश्नोई फलोदी जिले के भियांसर गावं के मूल निवासी थे। उनके परिवार में दो बच्चे, उनकी पत्नी,एक भाई व माँ-बाप हैं। शहीद गनपत बिश्नोई ने वीरता का परिचय देते हुए हँसते-हँसते देश के लिए शहीद हो भारतमाता क़ा कज़ऱ् अदा कर दिया। शहीद गनपत पर बिश्नोई समाज को ही नहीं पूरे देश को गर्व है। युवा संगठन का पिछले दिनों आयोजित उद्घाटन समारोह सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । उसमें सहयोग करने वाले युवा सदस्यों व तमाम सहयोगियों को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा की ये समारोह युवा संगठन की नींव है। मीटिंग में आय-व्यय क़ा ब्यौरा किशोर साहू ने पेश किया । उसके बाद भविष्य में संगठन के कार्य आयोजन के बारे में चर्चा की गयी और अनिल लोल ने भविष्य में संगठन की ओर से रक्तदान शिबिर का आयोजन करने क़ा प्रस्ताव रखा जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। मांगीलाल लोमरोड़ ने बस दुर्घटना में घायल व्यक्तिओं का सहयोग करने क़ा प्रस्ताव रखा जिस पर घायल व्यक्तिओं को तत्काल प्रभाव से दवाई व हॉस्पिटल खर्च में सहयोग करने क़ा निर्णय लिया। सभा में मोहन सारण, बुधाराम, मोहन गोदारा, कालू कुराडा,मोहन नेन, धोलाराम सियाक, सुनील, राजू , रुगनाथ ,केहराराम , मांगीलाल बेनीवाल, धोलाराम साहू, प्रकाश जाणी, शरवन खिलेरी, हरलाल साहू, आशु ढाका, रामलाल बेनीवाल, जगदीश पुनिया ,घमाराम पंवार आदि ने अपने विचार रखे।

Tuesday, July 20, 2010

बिश्नोई युवा संगठन का समारोह आयोजित - बिश्नोई युवा संगठन का समारोह आयोजित - www.bhaskar.com

बिश्नोई युवा संगठन का समारोह आयोजित - बिश्नोई युवा संगठन का समारोह आयोजित - www.bhaskar.com

समाज की जिम्मेदारी युवाओं पर - के एल बिशनोई

११/७/२०१० MUMBAI /  रविवार को अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन का उद्घाटन समारोह यहाँ पंचायत वाड़ी में आई पी एस श्री के एल बिश्नोई के आतिथ्य में दीप परज्वलित कर संपन्न कीआ /
मुख्य अतिथि - मुख्य अतिथिओं में {आई पी एस} श्री के एल बिश्नोई, मांगीलाल जी खीचड़ { मंडल अभियंता भारतीय रेल} ,जालाराम जी बिशनोई अध्यक्ष {श्री गुरु जम्भेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट},सचिनान्द जी महाराज ,श्री श्री गुरु जम्भेश्वर चेरिटेबल सोसाइटी {naygaon} से आये पर्तिनिधि , गायक रामस्वरूप खिचड ,अनिरुद्ध पंवार हरदा { M.P.} ,रामकिशन जी गोदारा आदि थे /
शनिवार रात्रि जागरण व रविवार को हवन ,पाहल , उद्घाटन समारोह ,अतिथि स्वागत व् महापर्शाद का आयोजन किया गया /
सभा संबोधन - मुख्या अतिथि के तौर पर महारास्त्र मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष के एल बिश्नोई ने उद्घाटन समारोह के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए युवाओं की सराहना की और कहा की समाज की जिम्मेदारी युवाओं पर है और आज क़ा युवा इतना सक्षम है की समाज को नई दिशा देने के लिए युवाओं को आगे आना ही होगा / जालाराम जी बिशनोई अध्यक्ष {श्री गुरु जम्भेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट} ने कहा की युवा संगठन को मज़बूत बनाने के लिए हर संभव सहयोग किया जायेगा / उन्होंने कहा की संगठन को खेलकूद या समय समय पर ज्ञान वर्धक पर्तियोगता क़ा आयोजन करना चाहिए ,
एतिहासिक दिन - सी ए मांगीलाल जी सारण ने कहा की बिशनोई समाज के लिए आज एक एतिहासिक दिन है .और उन्होंने समाज के साहित्य व शब्दवानी पर परकाश डाला व कुशलता पूर्वक मंच सञ्चालन किया ,
ओम प्रकाश ढाका ने कहा की हम लोगों ने समाज के उन सभी लोगों से मिले जो मुंबई , देश ओर विदेश मैं रहते हैं, किसी से सीधे जाके मिले, किसी से फ़ोन के द्वारा और किसी से
इन्टरनेट के जरिए विचार जाने और एक आतम मंथन किया तो आज इस सोच क़ा जनम हुआ, हम लोग हमारा समाज प्रगटी कर रहे हैं ठीक उसी तरह से आज समाज मैं बहुत कुरीतियाँ पैर पसार रही हैं. जैसे - बाल विवाह , दहेज़ पर्था ,नशा वर्ती , मृतुभोज,इन सब को रोकने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा / कोई भी देश कोई भी समाज तभी प्रगति कर सकता हैं जब उसका युवा वर्ग एक चेतना लाने की सोच मन मैं थान ले की हाँ हम मिलकर कार्य करेंगे ,कोई भी पावन कार्य शुरु करने के लिए उसके पीछे एक सचि नीयत, एक बड़ी सोच और उस कार्य को करने की इच्छासकती,दृढ संकल्प बहुत महत्वपूर्ण हैं सभा को मांगीलाल जी खीचड़ {मंडल अभियंता भारतीय रेल},अनिरुद्ध पंवार, देवेन्द्र लोमरोड़,पीराराम खावा ने भी संबोधित किया और अंत में सी ए किशोर साहू ने सभी उपस्थित समाज बंधू व् सदस्यों क़ा समारोह को सफल बनाने के लिए आभार पर्कट किया /
सत्संग जागरण - शनिवार रात्रि भजन संध्या हुई जो जिसमे श्री सचिनानद { पि एच डि} महाराज बीकानेर ,व गायक रामस्वरूप खिचड ,अनिरुद्ध पंवार हरदा ऍम पि ,किशन जी गोदारा ,रघुनाथ गोदारा बिछावाडी सहित अन्य कलाकारों ने भजन संध्या को रंगारंग रूप दिया /

Friday, March 12, 2010

दुबारा विचारें

    एक सर्वे के अनुसार तीन वर्ष का बच्चा जब टी.वी. देखना शुरू करता है और उस घर में केबल कनैक्शन पर 12-13 चैनल आती हों तो, हर रोज पाँच घंटे के हिसाब से बालक 20 वर्ष का हो तब तक इसकी आँखें 33000 हत्या और 72000 बार अश्लीलता और बलात्कार के दृश्य देख चुकी होंगी।
        यहाँ एक बात गंभीरता से विचार करने की है कि मोहनदास करमचंद गाँधी नाम का एक छोटा सा बालक एक या दो बार हरिश्चन्द्र का नाटक देखकर सत्यवादी बन गया और वही बालक महात्मा गाँधी के नाम से आज भी पूजा जा रहा है। हरिश्चन्द्र का नाटक जब दिमाग पर इतनी असर करता है कि उस व्यक्ति को जिंदगी भर सत्य और अहिंसा का पालन करने वाला बना दिया, तो जो बालक 33 हजार बार हत्या और 72 हजार बार अश्लीलता का दृश्य देखेगा तो वह क्या बनेगा? आप भले झूठी आशा रखो कि आपका बच्चा इन्जीनियर बनेगा, वैज्ञानिक बनेगा, योग्य सज्जन बनेगा, महापुरूष बनेगा परन्तु इतनी बार अश्लीलता और इतनी हत्याएँ देखने वाला क्या खाक बनेगा? आप ही दुबारा विचारें।