जयपुर. जयपुर मैराथन दौड़ में विश्नोई समाज के लोगों ने मैराथन में शामिल हुए सलमान को एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सामने काले रुमाल दिखाकर नारेबाजी की। मामला उग्र होते देखकर पुलिस ने हल्का बल-प्रयोग कर उन्हें मैराथन से खदेड़ दिया।
यह विरोध प्रदर्शन पर्यटन मंत्री बीना काक द्वारा काले हरिण व चिंकारा के शिकार में सजा काट चुके सलमान खान का अभिनंदन किए जाने पर किया गया। मामले में मोतीडूंगरी पुलिस ने दस जनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शनकारी विश्नोई टाइगर्स वन्य जीव एवं पर्यावरण संस्था तथा राजस्थान पर्यावरण वन्यजीव संरक्षण समिति से जुड़े कार्यकर्ता थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रामकरण विश्नोई, राजू विश्नोई, रामनिवास विश्नोई, रामनिवास धारु, अनिल विश्नोई, दिनेश भवाद व जितेंद्र चौधरी, सुरेशजाणी विश्नोई व भंवरलाल विश्नोई है।
पुलिस ने इन्हें धारा 129 में गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया। सुबह करीब 7:30 बजे ज्योंही मैराथन दौड़ शुरु हुई। तभी जोधपुर से यहां पहुंचे विश्नोई समाज के करीब सौ से ज्यादा लोगों ने जेब से काले रुमाल निकालकर लहराते हुए सलमान के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर पुलिस बल ने बांगड़ अस्पताल के बाहर प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजकर खदेड़ दिया।
अपराधी को संरक्षण: सलमान जोधपुर में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत हरिणों के शिकार का दोषी है। फिर भी सरकार की पर्यटन मंत्री सलमान का स्वागत कर रही है। बीना काक अपराधी को संरक्षण दे रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी ज्ञापन दिया गया है। - रामकरण विश्नोई, अध्यक्ष, विश्नोई समाज..
1 comment:

Sar santey rookh rahe to bhi sasto jaan...
Regards
Kishan Bishnoi
Post a Comment