बीकानेर । 04-03-2011 अखिल भारतीय बिशनोई युवा संगठन द्वारा देशव्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसकी शुरूआत श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान के समाधि स्थल मुक्तिधाम मुकाम में फाल्गुनी मेले के अन्तिम दिन की गई। राजस्थान सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बी.डी. कल्ला, मुख्यमंत्री के पूर्व सलाहकार लादूराम बिश्नोई, जोधपुर हाईकोर्ट के एडवोकेट सुखराम बिशनोई, बॉस्केटबॉल के राष्ट्रीय कप्तान श्रवण बिश्नोई ने सात वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री कल्ला ने कहा कि संगठन के प्रत्येक सदस्य को एक-एक पेड़ लगाना चाहिए तथा उसकी सम्पूर्ण देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर संगठन के सदस्य मोहन गोदारा , डॉ. रविशंकर बिशनोई , ओमप्रकाश ढ़ाका , महिपाल बिशनोई, सुधीर बिशनोई ,घमाराम पंवार , बाबूलाल बिशनोई, सुभाष बेनीवाल बीकानेर सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे ।
-
