Monday, August 22, 2011

21August 2011,मुम्बई में भजन संध्या 21 को

    मुम्बई। अखिल भारतीय  बिश्रोई युवा संगठन द्वारा  भजन संध्या का आयोजन किया गया ।  स्थानीय मारवाड़ी पंचायतवाड़ी, 2 पंजरापोल लेन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री गुरु जम्भेश्वर जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रविवार 21 अगस्त 2011 को सायं 6 बजे से देर रात्रि तक भजन संध्या का आयोजन स्थानीय बिशनोई समाज एवं बिश्रोई युवा संगठन के  कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न  हुआ । जिसमें लोकप्रिय गायक कलाकार मनीराम लटियाल व उनकी भजन मंडली ने  श्रीकृष्ण भगवान  एवं श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान के सुमधुर धार्मिक  गानों से अपनी कला प्रस्तुति दी । भजन संध्या की शुरुवात आरती से की व देर रात्रि तक भजन सरिता बहती रही । इस कार्यकर्म के दौरान  अखिल  भारतीय  बिशनोई युवा संगठन   की पर्थम स्थापना दिवश मनाया गया ,कार्यकर्म में मुंबई व उपनगरीय क्षेत्र से हजारों धर्म प्रेमी  लोगों ने भी पुन्य लाभ लिया ।