सांचौर 20..10.2011 अखिल भारतीय विश्नोई युवा संगठन द्वारा ५२६ वां धर्मस्थापना दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। संगठन के दीपाराम गोदारा ने बताया कि समारोह में विश्नोई धर्म के २९ नियमों, पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा एवं समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक बुराइयों के निराकरण के बारे में चर्चा कर समाधान करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बरजंगलाल, श्रवणकुमार, जगदीश कुमार, कैलाश, शंकरलाल, जयकिशन, गणपत, प्रवीण धमाणा सहित विभिन्न समाजबंधु मौजूद थे। sabhar - e bhaskar
-
