मुम्बई। अखिल भारतीय बिश्रोई युवा संगठन द्वारा भजन संध्या का आयोजन
किया गया । स्थानीय मारवाड़ी पंचायतवाड़ी, 2 पंजरापोल लेन में श्रीकृष्ण
जन्माष्टमी एवं श्री गुरु जम्भेश्वर जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सायं 6
बजे से देर रात्रि तक भजन संध्या का आयोजन स्थानीय बिशनोई समाज एवं
बिश्रोई युवा संगठन के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ । जिसमें
लोकप्रिय गायक कलाकार संत राजुरामजी जूनागढ़ , युवा कलाकार सुजीत ,
मंगलाराम व उनकी भजन मंडली ने श्रीकृष्ण भगवान एवं श्री
गुरु जम्भेश्वर भगवान के सुमधुर धार्मिक गानों से अपनी कला प्रस्तुति दी ।
भजन संध्या की शुरुवात आरती से की व देर रात्रि तक भजन सरिता बहती रही ।
इस कार्यकर्म के दौरान अखिल भारतीय बिशनोई युवा संगठन के दुसरा
स्थापना दिवश मनाया गया ,कार्यकर्म में मुंबई व उपनगरीय क्षेत्र से हजारों
धर्म प्रेमी लोगों ने भी पुन्य लाभ लिया ।