Sunday, September 2, 2012

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री गुरु जम्भेश्वर जन्माष्टमी

मुम्बई। अखिल भारतीय बिश्रोई युवा संगठन द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया । स्थानीय मारवाड़ी पंचायतवाड़ी, 2 पंजरापोल लेन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री गुरु जम्भेश्वर जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सायं 6 बजे से देर रात्रि तक भजन संध्या का आयोजन स्थानीय बिशनोई समाज एवं बिश्रोई युवा संगठन के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ । जिसमें लोकप्रिय गायक कलाकार संत  राजुरामजी  जूनागढ़ , युवा  कलाकार  सुजीत  ,  मंगलाराम   व उनकी भजन मंडली ने श्रीकृष्ण भगवान एवं श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान के सुमधुर धार्मिक गानों से अपनी कला प्रस्तुति दी । भजन संध्या की शुरुवात आरती से की व देर रात्रि तक भजन सरिता बहती रही । इस कार्यकर्म के दौरान अखिल भारतीय बिशनोई युवा संगठन के दुसरा  स्थापना दिवश मनाया गया ,कार्यकर्म में मुंबई व उपनगरीय क्षेत्र से हजारों धर्म प्रेमी लोगों ने भी पुन्य लाभ लिया ।