Tuesday, July 20, 2010

बिश्नोई युवा संगठन का समारोह आयोजित - बिश्नोई युवा संगठन का समारोह आयोजित - www.bhaskar.com

बिश्नोई युवा संगठन का समारोह आयोजित - बिश्नोई युवा संगठन का समारोह आयोजित - www.bhaskar.com

समाज की जिम्मेदारी युवाओं पर - के एल बिशनोई

११/७/२०१० MUMBAI /  रविवार को अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन का उद्घाटन समारोह यहाँ पंचायत वाड़ी में आई पी एस श्री के एल बिश्नोई के आतिथ्य में दीप परज्वलित कर संपन्न कीआ /
मुख्य अतिथि - मुख्य अतिथिओं में {आई पी एस} श्री के एल बिश्नोई, मांगीलाल जी खीचड़ { मंडल अभियंता भारतीय रेल} ,जालाराम जी बिशनोई अध्यक्ष {श्री गुरु जम्भेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट},सचिनान्द जी महाराज ,श्री श्री गुरु जम्भेश्वर चेरिटेबल सोसाइटी {naygaon} से आये पर्तिनिधि , गायक रामस्वरूप खिचड ,अनिरुद्ध पंवार हरदा { M.P.} ,रामकिशन जी गोदारा आदि थे /
शनिवार रात्रि जागरण व रविवार को हवन ,पाहल , उद्घाटन समारोह ,अतिथि स्वागत व् महापर्शाद का आयोजन किया गया /
सभा संबोधन - मुख्या अतिथि के तौर पर महारास्त्र मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष के एल बिश्नोई ने उद्घाटन समारोह के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए युवाओं की सराहना की और कहा की समाज की जिम्मेदारी युवाओं पर है और आज क़ा युवा इतना सक्षम है की समाज को नई दिशा देने के लिए युवाओं को आगे आना ही होगा / जालाराम जी बिशनोई अध्यक्ष {श्री गुरु जम्भेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट} ने कहा की युवा संगठन को मज़बूत बनाने के लिए हर संभव सहयोग किया जायेगा / उन्होंने कहा की संगठन को खेलकूद या समय समय पर ज्ञान वर्धक पर्तियोगता क़ा आयोजन करना चाहिए ,
एतिहासिक दिन - सी ए मांगीलाल जी सारण ने कहा की बिशनोई समाज के लिए आज एक एतिहासिक दिन है .और उन्होंने समाज के साहित्य व शब्दवानी पर परकाश डाला व कुशलता पूर्वक मंच सञ्चालन किया ,
ओम प्रकाश ढाका ने कहा की हम लोगों ने समाज के उन सभी लोगों से मिले जो मुंबई , देश ओर विदेश मैं रहते हैं, किसी से सीधे जाके मिले, किसी से फ़ोन के द्वारा और किसी से
इन्टरनेट के जरिए विचार जाने और एक आतम मंथन किया तो आज इस सोच क़ा जनम हुआ, हम लोग हमारा समाज प्रगटी कर रहे हैं ठीक उसी तरह से आज समाज मैं बहुत कुरीतियाँ पैर पसार रही हैं. जैसे - बाल विवाह , दहेज़ पर्था ,नशा वर्ती , मृतुभोज,इन सब को रोकने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा / कोई भी देश कोई भी समाज तभी प्रगति कर सकता हैं जब उसका युवा वर्ग एक चेतना लाने की सोच मन मैं थान ले की हाँ हम मिलकर कार्य करेंगे ,कोई भी पावन कार्य शुरु करने के लिए उसके पीछे एक सचि नीयत, एक बड़ी सोच और उस कार्य को करने की इच्छासकती,दृढ संकल्प बहुत महत्वपूर्ण हैं सभा को मांगीलाल जी खीचड़ {मंडल अभियंता भारतीय रेल},अनिरुद्ध पंवार, देवेन्द्र लोमरोड़,पीराराम खावा ने भी संबोधित किया और अंत में सी ए किशोर साहू ने सभी उपस्थित समाज बंधू व् सदस्यों क़ा समारोह को सफल बनाने के लिए आभार पर्कट किया /
सत्संग जागरण - शनिवार रात्रि भजन संध्या हुई जो जिसमे श्री सचिनानद { पि एच डि} महाराज बीकानेर ,व गायक रामस्वरूप खिचड ,अनिरुद्ध पंवार हरदा ऍम पि ,किशन जी गोदारा ,रघुनाथ गोदारा बिछावाडी सहित अन्य कलाकारों ने भजन संध्या को रंगारंग रूप दिया /

Friday, March 12, 2010

दुबारा विचारें

    एक सर्वे के अनुसार तीन वर्ष का बच्चा जब टी.वी. देखना शुरू करता है और उस घर में केबल कनैक्शन पर 12-13 चैनल आती हों तो, हर रोज पाँच घंटे के हिसाब से बालक 20 वर्ष का हो तब तक इसकी आँखें 33000 हत्या और 72000 बार अश्लीलता और बलात्कार के दृश्य देख चुकी होंगी।
        यहाँ एक बात गंभीरता से विचार करने की है कि मोहनदास करमचंद गाँधी नाम का एक छोटा सा बालक एक या दो बार हरिश्चन्द्र का नाटक देखकर सत्यवादी बन गया और वही बालक महात्मा गाँधी के नाम से आज भी पूजा जा रहा है। हरिश्चन्द्र का नाटक जब दिमाग पर इतनी असर करता है कि उस व्यक्ति को जिंदगी भर सत्य और अहिंसा का पालन करने वाला बना दिया, तो जो बालक 33 हजार बार हत्या और 72 हजार बार अश्लीलता का दृश्य देखेगा तो वह क्या बनेगा? आप भले झूठी आशा रखो कि आपका बच्चा इन्जीनियर बनेगा, वैज्ञानिक बनेगा, योग्य सज्जन बनेगा, महापुरूष बनेगा परन्तु इतनी बार अश्लीलता और इतनी हत्याएँ देखने वाला क्या खाक बनेगा? आप ही दुबारा विचारें।

Tuesday, October 13, 2009

दम्पती ने बचाई हरिण की जान


12-10-2009 चूरू। सादुलपुर से चूरू कार से सफर कर रहे एक दम्पती ने सड़क पर वाहन की टक्कर से घायल हुए एक हरिण की जान बचाई। सादुलपुर निवासी मुकेश विश्नोई रविवार सुबह परिवार सहित कार से चूरू आ रहे थे। दूधवाखारा स्टेशन के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर उन्हें एक घायल हरिण पीड़ा से छटपटाता नजर आया। हरिण के चारों पैरों से खून बह रहा था। विश्नोई दम्पती घायल हरिण को कार से चूरू के पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे किन्तु चिकित्सालय बंद हो जाने से उसे प्राथमिक उपचार भी नहीं मिल सका।उन्होंने डेडराज भरतीय चिकित्सालय में हरिण का प्राथमिक उपचार कराने का प्रयास किया किन्तु वहां से उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि वहां जानवरों का उपचार नहीं होता। दम्पती ने अस्पताल से पट्टी व दवा लेकर स्वयं ही हरिण का प्राथमिक उपचार किया।दम्पती घायल हरिण को उप खण्ड अघिकारी उम्मेद सिंह के पास लेकर गए तथा हरिण का उपचार करवाने की मांग की। सिंह ने दूरभाष पर पशु चिकित्सक डा. ओमप्रकाश वर्मा को तत्काल अस्पताल पहुंचकर घायल हरिण का उपचार करने की हिदायत दी। डा. वर्मा ने अस्पताल पहुंच कर हरिण का उपचार किया। उपचार करवाने के बाद दम्पती हरिण को यह कहते हुए अपने साथ ले गए कि इस हरिण को वह स्वयं सादुलपुर जाकर वन विभाग के सुपुर्द कर देंगे। गौरतलब है कि हरिण किसी वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।

गोली से जख्मी नीलगाय, शिकारी सक्रियसुजानगढ़।

गांव गोन्दूसर की रोही में शनिवार रात को किशोरसिंह के खेत में गोली लगने से नील गाय का बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे का मुकाम की गोशाला में उपचार किया जा रहा है। गांव जसरासर निवासी मनफूलाराम ने बताया कि कात्तर छोटी क्षेत्र स्थित उसके खेते में बावरी जाति के लोगो ने रविवार दोपहर को हरिण को मारने के लिए गोली चलाई। गोली से हरिण के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई। विश्नोई समाज के सचिव हनुमान विश्नोई ने बताया कि क्षेत्र में शिकारी गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने बताया कि नील गाय के बच्चे के गोली लगने की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात शिकारियों की तलाश शुरू कर दी गई है।