16.4.2011 अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन द्वारा शहीद अमृत देवी बिश्नोई की स्मृति में त्रिदिवसीय बिश्नोई प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मुंबई मे १६ अप्रैल से १८ अप्रैल२०११ को किया गया । प्रतियोगिता का समापन ओवल ग्राउंड चर्चगेट में बिश्नोई समाज बंधुओं की उपस्थित में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में १४ टीमों ने भाग लिया। इस त्रिदिवसीय प्रतियोगिता के लीग मैच व क्वार्टर फाइनल मैच बोरिवली में खेले गये। सेमी फाइनल एवं फाइनल मैच ओवल ग्राउंड पर रखे गये । प्रतियोगिता का शुभारंभ सीए किशोर शाहु ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन मैच में बजरंग इलेवन मालाड ने ढाका इंडियन्स को हराया। पहले सेमीफाइनल में शहीद अमृत देवी क्रिकेट क्लब ने बजरंग इलेवन को शिकस्त दी। श्रीराम लोल मैन ऑफ द मैच चुने गये, वहीं दूसरे मैच में केएमसी क्रिकेट क्लब ने आजाद क्रिकेट क्लब डावल को हराया। फाइनल में भी केएमसी ने अपना विजय अभियान जारी रखा जिसमें ओमप्रकाश गुरु मैन ऑप द मेच रहे। विजेता टीम के कप्तान पीरा रामगुरु को मुख्य अतिथि सहायक आयकर आयुक्त महेंद्र जानी व झालाराम लोमरोड ने ट्राफी प्रदानकर पुरस्कृत किया। शहीद अमृता देवी क्रिकेट क्लब उपविजेता रही। इसके कप्तान उपेंद्र खिचड़ को नारायण ढाका ने सम्मानित किया। अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से रमेश बेनीवाल मैन आफ दा सीरीज रहे, जिन्हें हरीश साहु द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसी के साथ बेस्ट एम्पायर क़ा अवार्ड सजन खीचड़ को देकर समानित किया गया । मंच संचालन सीए मांगीलाल सारण ने किया। आयोजन को सफल बनाने में संगठन के ओमप्रकाश ढाका , मांगीलाल खिलेरी,मानाराम, सुनील गोदारा, मनोहर,मांगीलाल लोमरोड, केहराराम ढाका, रघुनाथ खिचड,अनिल लोल, गमाराम पवार, राजू लोल, धोलाराम शाहू आदि का सराहनीय सहयोग रहा।